हर क्षेत्र में लड़कियां मार रही हैं बाजी नवीन

जनपद के बुढाना कस्बे के डीएवी महाविद्यालय में आज बुधवार के दिन मिशन श​क्ति अ​भियान
News

2023-10-18 19:38:15

(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढाना कस्बे के डीएवी महाविद्यालय में आज बुधवार के दिन मिशन श​क्ति अ​भियान के अंतर्गत नारी सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रदीप कुमार ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने नारी का सबसे पवित्र रूप मां बताया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता नीति नवीन ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है। वहां देवता निवास करते है किंतु आज नारी का हर जगह अपमान हो रहा है। माता अर्थात जननी मां को ईश्वर से भी बढ़कर माना गया है।

हर क्षेत्र में आजकल लड़कियां ही बाजी मार रही हैं। इसलिए हम सभी को उनकी प्रतिभा का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें नमन भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग सखी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, शक्ति मोबाइल व महिला हेल्पडेस्क के बारे में भी बताया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिरूद्ध कुमार, सहेन्द्र पाल, प्रदीप चौधरी, र​श्मि रानी और नेहा सहित अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion