जवां में जाँच करने गई टीम के सामने हुए विवाद में चार घायल

थाना जवां क्षेत्र के जवां में जांच करने गई टीम के सामने 2 पक्षों में विवाद हो गया।
News

2024-12-29 15:03:13

अलीगढ़। थाना जवां क्षेत्र के जवां में जांच करने गई टीम के सामने 2 पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के दबंगों ने दूसरे पक्ष पर जमकर हमला बोल दिया जिसके चलते 4 घायल हो गए। घायलों में चेयरमेन पुत्र पिंटू सूर्यवंशी शामिल है। विकास कार्य में अनियमिताओं की शिकायतों पर शुक्रवार को टीम जांच करने पहुंची थी। इस दौरान एक पक्ष के लोग हावी हो गए और मारपीट कर दी। घटना के बाद चार घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद शुक्रवार रात्रि करीब 11ः00 बजे पुलिस नें चेयरमेन पुत्र पिंटू की शिकायत पर 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एफआईआर शुक्रवार रात्रि करीब 11ः00 बजे दर्ज हुई है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion