2023-12-26 14:53:50
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपाईयों ने दी श्रदांजलि और मनाया सुशासन दिवस बृज विहार में भाजपा कार्यकर्त्ता बंधुओ ने विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्येय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया एवं सुशासन दिवस मनाया।
इस अवसर पर महानगर सहसंयोजक मीडिया विभाग अशोक पांडे ने कहा कि अटल जी में श्री राम की संकल्प शक्ति और श्री कृष्णा श्री राजनीतिक कुशलता थी जिसके बलबूते उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की।
वीरेंद्र सिंह जी ने कहा कि ऐसे जननायक बिरले ही मिलते हैं जो जीते देश के लिए और मरते देश के लिए हैं। इस देश के कंकर को शंकर मानकर अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास का सपना देखते हैं। अटल बिहारी वही शख्सियत है इनके प्रण को केंद्र की मोदी सरकार भी पूरा करने में लगी है इसलिए उनके जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में आज हम मना रहे हैं।
इस अवसर पर ब्रिज विहार मंडल अध्यक्ष श्री सुधीर त्यागी सहित कई अन्य वरिष्ठ भाजपा मौजूद रहे और श्रद्धांजलि अर्पित की। जिनमे मुख्य रूप से मंडल मंत्री सुशील सिंह, यूसी सक्सेना, प्रकाश सिंह, बृजेश सिंह, बॉबी त्यागी, रोशन कुमार, लल्लन सिंह रहे जिन्होंने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करी।