किसानों ने खेती पर जारी राष्ट्रीय नीति की प्रतियां जलाईं

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति कीम प्रतियां जलाकर किसान संगठनों ने विरोध जताया।
News

2025-01-14 14:16:06

अलीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति कीम प्रतियां जलाकर किसान संगठनों ने विरोध जताया। कोल तहसील मुख्यालय पर क्रांतिकारी किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष नगेन्द्र चैधरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यवीर चैधरी, धर्मपाल चैधरी, पप्पू सिंह, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सूरज पाल उपाध्याय, इदरीश मोहम्मह, भाकियू जिला उपाध्यक्ष लवलेश यादव एवं तहसील अध्यक्ष मंगल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में किसानों ने इस नीति का विरोध किया। गभाना तहसील मुख्यालय पर भी किसानों ने तीनों कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक मानी जा रही इस नीति की प्रतियां जलाईं। गभाना में क्रांतिकारी किसान यूनियन की राज्य समिति सदस्य विनोद सिंह, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक नगोला, भाकियू के वीरकरण फौजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने नारेबाजी के साथ विरोध किया। लोधा क्षेत्र के अटलपुर में चल रहे धरने पर भी विजयपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह समेत धरना दे रहे किसानों ने भी नीति की प्रतियां जलाईं।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion