2023-12-19 14:03:42
(बांदा)। विगत दि०17.12.2023 को बांदा जनपद के थाना गिरवां अन्तर्गत ग्राम गिरवां के मजरा नई दुनिया में रात्रि लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से खलिहान में रखी धान की फसल में आग लग गयी जिसमें सहदेव, कस्तूरी देवी, गोमती देवी, मुन्नालाल एवं लल्लू खां आदि की रखी लगभग 20 बीघे की धान की फसल जलकर नष्ट हो गयी जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे सब इन्सपेकटर सुनील कुमार एवं दमकलकर्मी तथा ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका किन्तु जबतक आग पर काबू पाया गया अधिकांश फसल जलकर नष्ट हो गयी जिससे सभी किसानों का लगभग लाखों का नुकसान हो गया, हल्का लेखपाल ने मौका मुआयना किया है!