हजारीबाग परिसदन भवन में सदाचार समिति की बैठक संपन्न

हजारीबाग में सदाचार समिति की जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षातमक बैठक आयोजित हुई
News

2023-09-13 12:50:25

आज परिसदन भवन, हजारीबाग में सदाचार समिति की जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षातमक बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर विधायक राम चन्द्र सिंह ने अधिकारियों से संवाद करते हुए बारी-बारी से उनको मिले लक्ष्यों की जानकारी ली, तथा जल्द ही अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया इस दौरान उन्होंने पीएचडी विभाग अधिकारी से चापानल लगाये जाने एवं उसकी मरम्मती की जानकारी ली, साथ ही लक्ष्य के बारे में जाना कि 35 में से 16 पूर्ण कर ली गई है। बाकी का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान सामुदायिक शौचालय के रख रखाव की भी समीक्षा हुई। बाकी के कार्य को विधायक महोदय ने जल्द पूर्ण किये जाने का निदेश दिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने डीडीटी का छिड़काव किये जाने की जानकारी दी। उक्त अधिकारी ने बताया कि डीडीटी का पहला चरण का छिड़काव नगर निगम क्षेत्र में किया गया है। दूसरे चरण के छिड़काव की जानी बाकी है। जो जल्दी की जाएगी।

बैठक के दौरान उत्पाद विभाग के द्वारा जानकारी दिया गया कि इस माह 110 प्रतिशत तथा पिछले माह 114 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्ति की गई। वहीं पथ निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि सड़कों की मरम्मति की जा रही है। इस दौरान विधायक महोदय ने लक्ष्य को जल्द पूर्ण किये जाने की बात कही। इस दौरान वन विभाग द्वारा हाथियों से होने वाले समस्याओं को रखा गया। जन मानस को इससे परेशानी नहीं हो इसके लिए उक्त अधिकारी ने बताया कि सूचना प्राप्ति के तुरंत बाद ही हाथियों को भगाये जाने का पूर्ण सफलता पूर्वक प्रयास किया जाता है। साथ ही हाथियों से होने वाली क्षति तथा मुआवजे को लोगों को दिया जा चुका है। जिला नियोजन ने अपने कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि कौशल विकास योजना से संबंधित कार्य की जा रही है। लोगों को सरकार की योजना से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ताकि युवा को रोजगार मिले और वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मौके पर जेएसएलपीएस द्वारा फूलो झानों आशीर्वाद योजना तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पूरे जिले में हजारों महिलाएं समूह में कार्य कर रही है। पलाश मार्ट तथा दीदी किचन एवं सदर अस्पताल में स्वयं सहायता समूह की दीदी कार्य कर अपने परिवान को भरण पोषण कर रही है। मौके पर पेंशन से सबंधित भी जानकारी दी गई। साथ ही विधायक महोदय ने अधिकारी से कहा कि जिले की जिम्मेदारी आप सभी के कांधों पर है, अपने कार्य को सकारात्मक भाव से पूर्ण करें। बैठक में रामचंद्र सिंह विधायक, सूरज कुमार अवर सचिव तथा राजेश कुमार एएसओ, बिरेन्द्र कुमार प्रतिवेदक के साथ ही विभागीय अधिकारी की उपस्थिति रही।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion