यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत जिलाधिकारी ने ग्राम मकनपुर खादर में बने तटबंध का किया निरीक्षण

यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम मकनपुर खादर
News

2023-07-12 13:30:59

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, यमुना नदी में बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम मकनपुर खादर में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने पहुंचकर यमुना नदी पर बने तटबंध का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण के दौरान ग्राम वासियों से वार्ता की। यमुना तट के समीप ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यमुना का जल स्तर बढ़ने के साथ गांव की सीमा तक पानी आ जाता है। लेकिन 1978 के बाद कभी भी पानी गांव के अंदर प्रवेश नहीं किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि उनके द्वारा यमुना नदी की स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि बनायी रखी जाए तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी तैयारियों को सुदृढ़ रखा जाए।

डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि इस संबंध में यमुना से लगे हुए ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनको भी इस संबंध में पहले से ही जागरूक रखा जाए। इसी क्रम में एसडीएम सदर द्वारा मंगलवार को ग्राम बड़ौली बांगर और याकूतपुर का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार अन्य राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा भी इस संबंध में जनपद में निरंतर स्तर पर निरीक्षण किया जा रहा है।जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी गण तथा अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion