2023-10-12 12:55:39
झारखंड: संच महिला एवं संच समिति का बैठक मुखिया किशोर कुमार महतो आवासीय कार्यालय पीटीपीएस में संच समिति के अध्यक्ष जयनंदन शर्मा के अध्यक्षता एवं संचालन संच सचिव किशोर कुमार महतो की उपस्थिति में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय अभ्युदय यूथ क्लब खेलकूद प्रतियोगिता संच स्तरीय किया जाएगा दिनांक 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को हेसला पंचायत के इमली फील्ड में संच स्तरीय खेल प्रतियोगिता पतरातू संच में किया जाएगा
इस प्रतियोगिता में पतरातु संच के सभी विद्यालय ग्राम से बालक एवं बालिकों की उपस्थिति होगी एक विद्यालय ग्राम से 36 ग्राम स्तरीय विजेता बच्चे भाग लेंगे इस खेल में जो भी बच्चे विजेता होंगे अंचल स्तर में उसे खेलने का मौका मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से अंचल उपाध्यक्ष भुवनेश्वर ठाकुर अंचल ग्राम उत्थान योजना रमेश सिंहा संस्कार शिक्षा अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर कटिया पंचायत के उपमुखिया नंदकिशोर महतो पतरातू संच महिला समिति अध्यक्षया पारिजात महतो सचिव अनीता जैन उपाध्यक्ष मालती गुप्ता रामगढ़ अंचल अभियान प्रमुख चंद्रशेखर कुमार आंचल गतिविधि प्रमुख केंद्र कुमार पतरातू संच व्यास राजेंद्र कुमार पतरातू संच प्रमुख नागेश्वर महतो भुरकुंडा संच प्रमुख शांति देवी उपस्थित थे