2023-10-26 15:25:51
सुमेरपुर। कस्बा सुमेरपुर सहित ग्रामीण इलाकों में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा परम्परागत तरीके से मनाया गया, लोगो ने एक दूसरे से मिल कर दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कस्बा सुमेरपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरा पर्व पर सुबह से शाम तक चहल पहल रही लोग एक दूसरे से मिलने और बधाई देने के लिए इधर उधर आते जाते रहे, लिए लोगो ने आए हुए लोगो का मिष्ठान और पान खिलाकर स्वागत किया, इस तरह दशहरा मिलन का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा, जगह जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतले भी जलाए गए, दुर्गा पंडालो में भी दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए, लोगो ने मां के दरबार में एक दूसरे से मिलकर शुभकामनाएं दी और कुशल मंगल की कामना की, इस तरह से कस्बा हो या गांव दशहरा पर्व सभी जगह परंपरागत तरीके से मनाया गया। लेकिन पहले की तरह लोगो का एक दूसरे से मिलना नजर नहीं आया, लोग अपनो तक ही सीमित दिखाई दिए।