2023-10-19 12:57:21
साहिबाबाद/प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद गाजियाबाद के नेहरू नगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पॉश रिहायशी इलाके में वाट्सएप के जरिये हो रहा था देह व्यापार का धन्दा। गाजियाबाद के पॉश रिहायशी इलाके नेहरू नगर में देह व्यापार हो रहा था। थाना सिहानी गेट पुलिस ने मंगलवार शाम को दबिश देकर तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके मोबाइल पर वाट्सएप चैट से देह व्यापार के साक्ष्य मिले हैं। साथ ही मकान से आपत्तिजनक चीजें भी मिली थीं। मिली जानकारी के अनुसार आसपास के लोगों ने सूचना दी थी कि कुछ दिन एक घर में लगातार अनजान लोग आना जाना लगा है। लोगों ने आशंका जताई और पुलिस को खबर देने पर पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि करने के बाद दबिश दी गई। हालांकि मौके पर कोई ग्राहक नहीं मिल सका है।