डॉ संतोष सिंह लोधी बनाई गईं जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव

हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे की निवासी व बृजरानी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर संतोष सिंह लोधी को जन
News

2023-12-29 15:21:10

राठ,हमीरपुर। हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे की निवासी व बृजरानी हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर संतोष सिंह लोधी को जन अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जन अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव प्रमुख बनने के बाद डॉ संतोष लोधी ने कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं। और पार्टी के नारे जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी, गरीब हो या धनवान सबको शिक्षा एक समान के तहत काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर, स्वामी ब्रह्मानंद महाराज और मान्यवर कांशीराम के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर समाज में जागरूकता लाने के लिए निकली है। पार्टी के मुखिया बाबू सिंह गरीब शोषित और वंचित समाज के नेता हैं। और उनके हक और हकूक के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उनके संघर्ष को वो आगे ले जाने का काम करेंगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion