2024-12-29 15:09:06
अलीगढ़ : अखिल भारतीय पंचायत परिषद के तत्वावधान में सरल सोभय व्यक्तित्व के धनी विश्व के महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको भाव भीनी श्रद्धांजलि दी इस दुखद अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के उत्तर प्रदेश प्रभारी गवेंद् सिंह एडवोकेट ने कहा डॉ मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री थे उन्होंने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त एवं मजबूत किया आज देश में जो कुछ दिख रहा है यह सब डॉक्टर मनमोहन सिंह के आर्थिक फैसलों की देन है देश उनका सदा ऋणी रहेगा उनके निधन से पूरा देश शोककुल है उन्होंने आर्थिक मंदी के दौर में जिस सूझबूझ के साथ देश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए आर्थिक फैसले किये उनके फैसले सदैव याद किए जाएंगे शोक सभा में दो मिनट का मोन रखकर उनकी आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की शोक सभा में ताहिर हुसैन प्रदेश संगठन सचिव ने कहा डॉ मनमोहन सिंह के निधन से देश को भारी क्षति हुई है नदीम खान ने कहा डॉ मनमोहन सिंह की आर्थिक सुधारो के फैसले ऐतिहासिक है जिन्हें सदैव याद किया जाएगा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार भूरा भारती खान मोहम्मद फिरोज खान योगेश कुमार रईस खान प्रधान श्रीमती स्वेता सिंह सिंह आद ने पुष्प अर्पित कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी