भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर बुढाना तहसील परिसर में किया धरना प्रदर्शन

भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार के दिन
News

2023-11-23 16:56:40

(गुलफ्शा कुरैशी)

बुढ़ाना। भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज गुरुवार के दिन उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की तहसील बुढ़ाना परिसर में बुढ़ाना क्षेत्र के समस्त किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार किसानों की समस्याओं को लेकर आज बुढाना तहसील के प्रांगण में भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष मुहम्मद मुरसलीन के नेतृत्व में धरना दिया और किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि गन्ने की कीमतों में 100 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से दरों में वृद्धि की जाए और ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले जो भी रास्ते हैं उन सभी की मरम्मत की जाए। वहीं किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और तहसील में तैनात कुछ लेखपालों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और सभी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। ऐसा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बहुत ही गंभीर है। उनका कहना है अगर समस्या हल नहीं हुई तो समस्त कार्यकर्ता बड़ा निर्णय लेंगे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion