कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, बांदा में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव2024 कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जनपद से राजकुमार ने प्रथम व सौम्या शिवहरे ने दितिय स्थान प्राप्त किया
News

2024-02-16 14:13:25

बांदा। जनपद से राजकुमार ने प्रथम व सौम्या शिवहरे ने दितिय स्थान प्राप्त किया बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर समेत 26 प्रतिभगियों ने लिया भाग आज नेहरू युवा केन्द्र, बांदा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी श्री विनीत गहलावत जी के निर्देशानुसार नोडल कार्यालय नेहरू युवा केन्द्र, बांदा में जनपद स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विषय- भारत को वैश्विक नेता बनाना, आत्मनिर्भर से विकसित भारत तक, भविष्य को सशक्त बनाना। जिसमे बांदा, महोबा, हमीरपुर, कानपुर नगर के प्रतिभगियों ने भाग लिया इसमें पाँच निर्णायक मण्डल क्रमशः श्री सुनील कुमार सक्सेना (वरिष्ठ पत्रकार), डॉ प्रत्यूष मिश्रा असि०प्रो०, डॉ विनीत कुमार पटेल असि०प्रो०, प्रोफेसर जितेन्द्र कुमार, डॉ गरिमा द्विवेदी जी के द्वारा बांदा का आफलाइन व सभी जिलों का आनलाइन जजमेन्ट किया गया

जिसमें बांदा से प्रथम-राजकुमार व द्वितीय-सौम्या शिवहरे, कानपुर नगर से प्रथम- अनन्या तिवारी व द्वितीय-इजरा खान, महोबा से प्रथम-भावना पाठक व द्वितीय-श्रुति चौरसिया, हमीरपुर से प्रथम-स्तुति व द्वितीय-अभिषेक विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 में जायेगें। कार्यक्रम में आये सम्मानित निर्णायक गणों का आभार नेहरू युवा केन्द्र के एमटीएस रवि अवस्थी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने किया!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion