विकसित भारत संकल्प यात्रा का जनकपुरी विधानसभा में जोरदार स्वागत

विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पश्चिमी जिला के जनकपुरी विधानसभा के जनकपुरी साऊथ मंडल में तिहाड़ जेल गेट
News

2024-01-16 13:45:10

नई दिल्ली -विकसित भारत संकल्प यात्रा आज पश्चिमी जिला के जनकपुरी विधानसभा के जनकपुरी साऊथ मंडल में तिहाड़ जेल गेट नंबर 4के बाहर पहुंची जिसमे क्षेत्र के लोगों का मुफ्त में हेल्थ चेकअप,मुद्रा लोन,बैंक खाता,हेल्थ कार्ड, निशुल्क उज्ज्वला योजना कनैक्शन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगो ने उठाया इस अवसर पर पश्चिमी लोकसभा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मोजूद रहे और उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी मोजूद लोगो को दी पश्चिमी जिला अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर ने बताया कि 623 के करीब लोगो ने इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाया

इस अवसर पर पश्चिमी जिला महामंत्री कुनाल साहनी, पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू सहित, पूर्व मेयर नरेंद्र कुमार चावला, निगम पार्षद उर्मिला चावला, रमनजीत सिंह थापर, पूर्व निगम पार्षद चुनाव प्रत्याशी आकृति कौर थापर, अमरजीत सिंह बब्बू ,सर्वजीत सिंह दुग्गल एवं जनकपुरी साऊथ मंडल अध्यक्ष नीरज दिक्षित सहित जनकपुरी मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मोजूद रहे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजकुमार ग्रोवर ने कहा कि हम सभी देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा का धन्यवाद करते है जिनकी बदौलत आज हमारे घर के पास ही जनकल्याणकारी योजनाओं के कैम्प लगाकर गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को सुविधाएं मिल रही है और यही मोदी की गारंटी है।

साथ ही उन्होंने जनकपुरी साऊथ मंडल के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने क्षेत्र की जनता को इन सभी केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे कर और हर प्रकार से उनकी सहायता कर योजनाओं का लाभ क्षेत्र की जनता को दिलवाने में पूर्ण सहयोग किया।इस अवसर पर गगन साहनी पूर्व मंडल अध्यक्ष, रेनू भल्ला इन्द्र जीत सिंह साहनी,करण सिंह साहनी आदि मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion