वात्सल्य धाम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

रामगढ़ चंदन कुमार ने छत्तरमाण्डू स्थित वात्सल्य धाम का निरीक्षण किया
News

2023-08-28 13:50:57

रामगढ़: शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने छत्तरमाण्डू स्थित वात्सल्य धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं वात्सल्य धाम के संचालकों से वर्तमान में वात्सल्य धाम में रह रहे बच्चों एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने बरसात के मौसम के मद्देनजर बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने तथा खान-पान हेतु निर्धारित रोस्टर का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने सहित अन्य निर्देश दिए। वहीं में निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बच्चों के साथ समय व्यतीत कर उन्हें वात्सल्या धाम के माध्यम से मिल रहे लाभ के जानकारी ली।

साथ ही सभी को मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ वात्सल धाम में वृद्धाश्रम संचालित करने को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के क्रम में आवश्यक निर्देश दिए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion