ब्रिटेन से इंडिया तक बच्चियोंलड़कियों पर मंडराता ग्रूमिंग गैंग का खतरा

की सांसद और तेजतर्रार नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी वैसे तो मोदी सरकार के खिलाफ हमेशा तीखे तेवर अपनाये रहती हैं
News

2025-01-11 17:43:01

शिवेसना : की सांसद और तेजतर्रार नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी वैसे तो मोदी सरकार के खिलाफ हमेशा तीखे तेवर अपनाये रहती हैं,लेकिन जब बात देश की आन-बान और शान की आती हैं तो वह पूरी राष्ट्रभक्ति के साथ खड़ी नजर आती हैं। देश से बाहर कोई भारत की छवि खराब करे तो वह कतई बर्दाश्त नहीं करती हैं। यही वजह है मौका पड़ने पर वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को भी आईना दिखाने से नहीं चूकती हैं।दरअसल, पिछले कुछ वर्षो से ब्रिटेन की छोटी-छोटी 12-14 साल की श्वेत बच्चियां पाकिस्तानी मूल के कुछ पुरूषों के द्वारा चलाये जा रहे ‘ग्रूमिंग गैंग’ के चक्कर में फंस कर यौन शोषण का शिकार हो रही है। इस वजह से बच्चियों के अभिभावक हमेशा चिंतित रहते हैं और इस गैंग के खिलाफ आवाज भी उठाते रहते हैं।ग्रूमिंग गैंग के कृत्य ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर भी जानते हैं, लेकिन भारत की तरह यहां भी वोट बैंक और मुस्लिम तुष्टिकरण की सियासत चलती रहती है,जिसके चलते पाकिस्तानी मुस्लिम पुरुषों द्वारा चलाये जाने वाले घिनौने ग्रूमिंग गैंग के खिलाफ पीएम कार्रवाई करने से बचते रहते हैं। यहीं नहीं पाकिस्तानी लोगों द्वारा चलाये जाने वाले ग्रूमिंग गैंग के अपराधियों को बचाने के लिए पीएम इस गैंग को एशियन गैंग बता कर भारत सहित 48 देशों को बदनाम कर रहे हैं। ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग की चर्चा अब भारत में भी होनी लगी है। क्योंकि यहां भी कई ऐसे गैंग सक्रिय हैं जो लव जेहाद या नाम और धर्म छिपा कर हिन्दू लड़कियों को फंसाते और उनका यौन शोषण तथा ब्लैकमेल करते रहते हैं।यह भी एक तरह से गू्रमिंग गैंग का ही हिस्सा है। इसी बीच जब शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग को लेकर एक पोस्ट किया तो टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने इस पर उनके पक्ष में प्रतिक्रिया देने में देरी नहीं की। दरअसल, पाकिस्तान के इस गैंग को ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर समेत कुछ लोग ‘एशियन ग्रूमिंग गैंग’ बता रहे हैं। इस बात पर प्रियंका चतुर्वेदी ने आपत्ति जाहिर की। उनकी आपत्ति पर एलन मस्क ने भी सहमति जताई।प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, ब्रिटेन में ये एशियन ग्रूमिंग गैंग नहीं है, बल्कि पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग हैं। एशियाई लोगों को एक बहुत ही दुष्ट राष्ट्र के लिए क्यों दोषी ठहराया जाना चाहिए?’ सांसद प्रियंका की इस बात पर एलन मस्क ने सहमति जताते हुए कहा, हां प्रियंका चतुर्वेदी की बात सही है। पाकिस्तानी पुरूषों के द्वारा चलाये जा रहे गू्रमिंग गैंग को विस्तार से समझा जाये तो यह साफ हो जाता है कि यह गैंग नाबालिग और बालिग, दोनों ही उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता और उनका यौन शोषण करता है। ब्रिटेन में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।हाल में इस मामले में फारूख और नफीस नाम के दो लोगों को सजा भी हुई है।इन दोनों मिलकर स्कूल-कॉलेज की करीब 100 लड़कियों का यौन शोषण किया था। छह महीने पहले ही दोनों को सजा हुई है।यह गैंग कैसे काम करता है इसके बारे में जानने पर पता चला कि पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ब्रिटेन में जिस पैटर्न पर काम करता था, उसकी शुरुआत एक चमचमाती कार से होती थी। गैंग के लोग ब्रिटेन की नाबालिग लड़कियों को अपनी फैंसी स्पोर्ट्स कार दिखाकर रिझाते थे। इसके बाद वह उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाते थे। इसके बाद उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी। उनके ड्रिंक्स में नशे की गोली मिलाई जाती थी। नशे में धुत लड़कियों को पैसे वाले लोगों के पास जाने के लिए कहा जाता था। ने भी 2023 में इस गैंग का खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रूमिंग गैंग की शुरुआत पाकिस्तानी पुरुषों के द्वारा टेकअवे चलाने या फिर रात में टैक्सी चलाने से शुरू हुआ। ऐसे लोग उन लड़कियों को निशाना बनाते हैं, जो देर रात बाहर होती थीं। 2014 में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, 1997 और 2013 के बीच इंग्लैंड के रॉदरहैम में कम से कम 1,400 बच्चों को यौन शोषण के लिए तैयार किया गया था। इनमें से कुछ की उम्र तो महज 11 साल थी। बीबीसी की तरह ही मीडिया समूह द गार्जियन की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इस गैंग के पुरूष लड़कियों को कैश, डिजाइनर कपड़ों और लग्जरी कारें दिखाकर फंसाते हैं। रोमांटिक रिश्ते का भ्रम पैदा करके कमजोर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। इसके बाद उनका यौन शोषण किया जाता है। 11 साल की उम्र की लड़कियों को अक्सर यह विश्वास दिलाया जाता है …

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion