2023-10-27 13:07:24
(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना के माता शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए गौरक्षा प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष छोटा सैनी पहुंचे तो उन्हें रास्ते में भूखी प्यासी गौमाता दिखाई दी। तब उन्होंने उसको भोजन कराया। विश्व हिंदू महासंघ के गौ रक्षा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष छोटा सैनी ने कहा कि हमारी गौ माता पूरे विश्व की एक धरोहर है। हमें गौ माता की सेवा करनी चाहिए व उनका सम्मान करना चाहिए। जिसमें विश्व हिंदू महासंघ के नगर उपाध्यक्ष सचिन पाल ने गौ माता के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा कि अनादिकाल से गाय का लौकिक और पारमर्थिक क्षेत्र में महत्व रहा है। इसलिए गाय को विश्व की माता के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।
गावो विश्वस्य मातर गाय के शरीर में 33 करोड़ देवताओं का अधिवास रहता है। गाय परम पूज्नीय है। भगवान का धराधाम पर अवतरण गौ रक्षा के लिए होता है। इस दौरान यहां विश्व हिंदू महासंघ के सभी पदाधिकारी डॉक्टर सुधीर शर्मा, नगर उपाध्यक्ष अर्जुन राजोरिया, नगर अध्यक्ष डॉक्टर संदीप भारद्वाज, नगर प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र पाल, नगर कोषाध्यक्ष व नगर महामंत्री प्रदीप जाटव, चेतन धीमान, नगर संयोजक शिवम गोयल, नगर उपाध्यक्ष आशीष कोरी, नगर मीडिया प्रभारी अर्जुन प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष शिवम गहलोत नगर मंत्री आदि मौजूद रहे।