2023-10-13 12:55:05
भिण्ड। मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री पार्टी प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने अपने निर्धारित जनसंपर्क कार्यक्रम में आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को होने जा रहे चुनावी महासमर में अटेर विधानसभा क्षेत्र के विकास और प्रकृति के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सर्व समाज की जनता से आशीर्वाद मांगा। और उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्यकाल में अटेर क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है आपने मुझे विधायक बनाया आपके आशीर्वाद से सरकार में मंत्री बना और आपके आशीर्वाद से ही अटेर के विकास को आगे बढ़ने का काम किया। आप फिर मौका देंगे तो विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। अटेर के प्रदेश में भाजपा सरकार ने अटेर क्षेत्र के लिए मेडिकल कॉलेज अटल एक्सप्रेस प्रोग्राम में कनेरा उद्भावन सिंचाई योजना, पुल एवं अच्छी से अच्छी सड़क गुणवत्ता के आधार पर निर्माण, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ हर व्यक्ति को गरीब मजदूर किसान युवा महिलाओं एवं बुजुर्गों को विकास की गति से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा आपका आशीर्वाद से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो निश्चित ही अटेर के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोडूंगा जो विकास कांग्रेस की सरकारों में नहीं हुआ वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कर दिखाया है।
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद सिंह भदौरिया ने नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया। सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास यही मूल मंत्र लेकर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत से पहले आज परमपूजनीय माँ से आशीर्वाद लेकर जनसम्पर्क के शुभारंभ करने हेतु पावई वाली माता जी एवं भगवान बोरेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। प्रत्याशी डॉक्टर भदोरिया का ग्रामीण क्षेत्रों में सर्व समाज की जनता ने रोड़ी से तिलक करते हुए स्वागत किया और संपर्क से समर्थन हेतु उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी श्री नारायण शर्मा विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा विधानसभा संयोजक शैलेंद्र पालीवाल मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह भदौरिया राय सिंह नरवरिया नागेंद्र सिंह भदौरिया,राजीव सिंह भदौरिया रिदौली, थान सिंह भदौरिया,संतोष सिंह तोमर, आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन काफी संख्या में शामिल थे।