2023-12-30 15:22:19
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश सरकार में रहे पूर्व नगरीय प्रशासन एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही न्याय यात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस किस बात की न्याय यात्रा निकालने जा रही है इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की थी भारत की जनता पर कोई असर नहीं पड़ा जहां उन्होंने अपने पैर रखे वहां कांग्रेस के लोग ही अपनी पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर हो गए इसी तरह यह नया यात्रा जनता को झूठ बोलकर गुमराह करेगी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त हुई इससे कांग्रेस के लोग बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि न्याय अगर तो कांग्रेस के जो नेता इधर-उधर बिखेर रहे हैं उनमें पहले न्याय करने का कार्य करें।
भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री भदौरिया ने कहा कि जनता ने न्याय 2023 के विधानसभा चुनाव में कर दिखाया है और कांग्रेस कि झूठ और चल और कपट करने वालों को समझ चुकी है कि उनके पास अब कोई जन आधार नहीं है इसीलिए यह नेता कांग्रेस के लोग मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता प्राप्ति के लिए भटक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार लंबे समय तक देश और देशवासियों के साथ अन्याय करते रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के मुंह से न्याय की बात ही बेईमानी है। कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र की हत्या की है। देश की जनता कांग्रेस पार्टी से आज ये सवाल कर रही है कि आपने बीते समय में उसके साथ जो अन्याय किया था, उसका न्याय कब मिलेगा? ऐसे में कांग्रेस अगर न्याय यात्रा निकालती है, तो यह देश के साथ सबसे बड़ी बेईमानी है।
पूर्व राज्य मंत्री भदौरिया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पलटवार करते हुए कहा कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एक यात्रा निकाली थी। उस यात्रा में क्या हुआ? जहां-जहां पांव पड़े राहुल के तंह-तंह बंटाढार। यात्रा के दौरान राहुल गांधी जहां जहां पहुंचे, उन क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक देश की जनता के साथ जो अन्याय किया है,राहुल गांधी अगर उसके लिए माफी यात्रा निकालें तो बेहतर होगा।
कांग्रेस ने किया अन्याय, न्याय दिला रहे मोदी जी
पूर्व राज्य मंत्री भदौरिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार ने इस देश की जनता के साथ अन्याय किया है। देश के गरीबों के साथ अन्याय किया है, जिनके हृदय में भारत विराजमान है, उन लोगों के साथ अन्याय किया है। भदौरिया ने कहा कि इन लोगों को न्याय दिलाने का काम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं और देश की जनता तथा सारी दुनिया उन्हें भरपूर आशीर्वाद दे रही है। पूर्व राज्य मंत्री भदौरिया ने कहा कि की मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की देश में सरकार बनने जा रही है न्याय करना जनता के हाथ में है और वह पहले ही न्याय कर चुकी है यह देश भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय नीतियों ने इस भारत को गरीब कल्याण योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है।