कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में खुद कांग्रेस अपने आक्रोश को व्याप्त कर रही है राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव

राज्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम स्थल पर इलेक्ट्रॉन मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस हो चुकी है धर्म विरोधी
News

2023-09-23 13:23:00



भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश सरकार में पीएचई राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव ने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है और ना ही कोई विचार है। यह कांग्रेस की यात्रा अपने पापों को छुपाने के लिए कांग्रेस के अंदर खुद आक्रोश व्याप्त है इसीलिए जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उमंग और उत्साह के साथ सभी 230 विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा आयोजित कर रही है जनता का अपार जन समर्थन मिल रहा है इससे कांग्रेस के लोग भयभीत हैं और भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है जो कांग्रेस ने बीमारू राज्य बनाया था उसे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं महिलाओं किसानों एवं सब का साथ सबका विश्वास और सबका विकास मूल मंत्र लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद कि अंत्योदय विचारधारा को लेकर विकसित राज्य बनाकर हर गरीब को आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ा है।

मध्य प्रदेश में कोई आक्रोश नहीं है मात्र कांग्रेस अपने आक्रोश को खुद व्याप्त करती हुई इस तरह का नाटक कर रही है सबसे पहले वह अपने कांग्रेस के अंदर आक्रोश को समाप्त करें और जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए जनता को लाभ दिलाने का समर्थन करें। यह बात उन्होंने भिंड में यदुवंशी समाज के सम्मेलन में आए श्री राम वाटिका के परिसर में पत्रकार ऑन से रूबरू होते हुए काही।

राज्य मंत्री यादव ने प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस धर्म विरोधी हो चुकी है जो हमारे सनातन धर्म पर एक से एक हमले कर कर इस भारत की संस्कृति को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं हम सब इसका कांग्रेस के लोगों को जवाब देंगे । उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अगर विचार होता तो 2018 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार कांग्रेस ने सरकार प्रदेश में बनाई थी उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश को विकास से दूर रखा और कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कांग्रेस को बढ़ावा देकर पूरे प्रदेश से कांग्रेस को मुक्त कर दिया। 15 माह की दोनों की सरकार में वल्लभ भवन को लूट का अड्डा बनाकर पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार और घोटाले में तब्दील कर दिया। भाजपा सरकार ने किसानों के सुख और दुख में हमेशा शामिल रहकर उन्हे विकास की गति के साथ खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति दलित और पिछड़ा वर्ग के साथ झूठ और छल कपट की राजनीति की। राज्यमंत्री भदौरिया ने कहा कि 1984 के सिक्ख दंगों में कमलनाथ खुद शामिल थे बेकार मे लोगों को दंगा भड़काने का प्रयास किया। कांग्रेस के लोग हमगर्दी हैं तो वह बताएं कि अपने 15 माह की सरकार में 2 लाख किसानों से कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोला था राहुल गांधी ने मंदसौर की सभा में कहा की 10 दिन में किसानो के कर्ज माफ करेंगे युवाओं को रोजगार देंगे क्या वह दे पाए, प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश व्याप्त है। और उनकी झूठ बोलने की राजनीति को समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ कि कांग्रेस सरकार में पूरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार , और घोटाले में पूर्ण रूप से तब्दील हो गया था जबकि बाला भवन में बैठे उनके ओएसडी पर भी ताबड़तोड़ भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई द्वारा छापे पड़े । जिन्होंने स्थानांतरण में लेकर अवैध वसूली की। और गरीब कल्याणकारी योजनाएं जो भाजपा सरकार में बनाई गई थी उनको उन्होंने बंद कर गरीबों के साथ छल करने का प्रयास किया मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बनते ही उन योजनाओं को दुवारा से प्रारंभ किया गया और आज हर गरीब युवा किसान मजदूर विकास की धारा से जुड़ा हुआ है फिर किस बात का आक्रोश। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए लाडली बहना योजना लाडली लक्ष्मी योजना एवं हर गरीब मजदूरों के लिए योजनाएं बनाकर उनके पैरों पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है ताकि वे आत्मनिर्भर बने और महिलाओं और किसानों का पूर्ण सम्मान मिले यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का सच है।

उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि हम कितने स्वच्छ और ईमानदार हैं। ऐसी यात्राओं से प्रदेश की जनता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में जनता रात और उमंग और उत्साह को लेकर स्वागत के लिए उभर रही है धैर्य के साथ राष्ट्रीय प्रदेश के नेताओं के उद्बोधनों को सुनने के लिए लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता,युवा, किसान मजदूर महिलाएं एवं सर्व समाज संगठित होकर विकास और प्रगति के लिए कमल के फूल वाले प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद देकर फिर मध्य प्रदेश में एक कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में हमेशा से ही झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी को सर्व समाज का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने प्रदेश की जनता को आग्रह किया है कि कांग्रेस की झूठी जन आक्रोश यात्रा में ना आकर सावधान रहें क्योंकि आपको भ्रमित करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रदेश की जनता के साथ रहेगा। कांग्रेस के फेकने में ना आए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि हम मध्य प्रदेश में आगामी मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में 175 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे और फिर जनता की सेवा के लिए सरकार में बैठेंगे हम विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से जा रहे हैं जनता का हर समाज का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा यह मात्र नौटंकी है और दिखावा है मध्य प्रदेश में कोई आक्रोश नहीं है कांग्रेस अपने पापा को छुपाने के लिए खुद यात्रा निकाल रही है कांग्रेस में खुद आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि 2024 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनसा अनुसार मध्य प्रदेश में नल जल योजना के तहत घरों में पानी पहुंचा देंगे ताकि लोगों को पीने के पानी के लिए कोई संकट का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए हमारे मध्य प्रदेश सरकार संवेदना सेल होकर इस अभियान को गति से कार्य कर रही है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion