जन आशीर्वाद यात्रा बढ़ते हुए प्रभाव एवं मिल रहे जन समर्थन से बौखलाई कांग्रेस देवेंद्र सिंह नरवरिया

भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जन आशीर्वाद पर कांग्रेस द्वारा कराए गए हमले की भर्शना की
News

2023-09-09 16:56:28

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के नीमच जिले में जन आशीर्वाद यात्रा पर किए गए हमले की निंदा करते हुए कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा यात्रा में मिल रहे जनता का अपार जन समर्थन उमंग और उत्साह को देखते हुए कांग्रेस के लोगों ने हमला करवरकर अपनी ऊंची मानसिकता को प्रदर्शित किया है। यह लोकतंत्र के विरुद्ध है यह यात्रा समाज में विकास कर्म को लेकर पहुंच रही है तो कांग्रेस ओखला कर हमले करवा रही है। क्योंकि चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित है। लोकप्रियता और जनता के मिल रहे स्नेह को देख कांग्रेस पार्टी बौखला गई है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की तमाम जानकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित जनता ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का पूरी तरह मन बना लिया कि, जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान नीमच जिले में कांग्रेसी गुंड्डो द्वारा जिस प्रकार कुकृत्य किया है उससे उनकी गंदी मानसिकता को उजागर करती है। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहन योजना ने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को ऊंचा किया है, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है, उनके लिए भाजपा सरकार में अनेको जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई है, इसी का परिणाम है कि जहां भी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंच रही है महिलाओं का अपार जनसमूह देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा द्वारा किसानों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई हैं

किसान सम्मान निधि सहित ऐसी योजनाएं हैं जिससे आज अन्नदाता सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है। भाजपा सरकार में व्यक्ति के लिए मां के गर्भ में आने से लेकर शिक्षा, विवाह, रोजगार, आवास स्वास्थ्य अंतिम संस्कार तक के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। कृषि के क्षेत्र में सातवीं बार मध्य प्रदेश सरकार को पुरस्कार मिल चुका है। आज मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, वही जब हम कांग्रेस के बंटाधार सरकार को याद करते हैं तो दिग्विजय की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू और बदहाल प्रदेश दिया था, सड़कों की स्थिति दयनीय थी, बिजली के लिए जनता तरस रही थी, किसान दाने- दाने को मोहताज था न उसे समय से बिजली, पानी न खाद बीज उपलब्ध हो रहा था। कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा और लूट बना दिया और अपराध चरम पर थे। लेकिन 2003 के बाद जैसे ही मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो भाजपा द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ, प्रदेश की जनता खुशहाली के साथ जीवन यापन करने लगी।

जनता के दिलों में कांग्रेस तो अब जगह नहीं बना सकती इसलिए वह ऐसे षड्यंत्र रचती रहती है, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है उसे पता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही उसका कल्याण है वह कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से जड़ मूल उखाड़ कर फेंक दिया है पुनः कांग्रेस को प्रदेश में नहीं पनपने देना चाहती। जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान जनता का अपार जनसमूह यह प्रदर्शित करता है कि उसने अब पुनः भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion