2023-11-18 15:34:12
लोक आस्था का चार दिवसीय छठ महापर्व शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो जाएगा। नहाय-खाय के बाद शनिवार को खरना के साथ छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। तत्पश्चात रविवार को शाम में छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे और सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो जाएगा। इधर, छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाट की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गोला प्रखंड अंतर्गत रकुवा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी एवं पूर्व मुखिया सुरेश कुमार रजक के नेतृत्व में गुरूवार को रकुवा पंचायत के संधोय नदी और अंबागढ़ा स्थित छठ घाट की साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान मुखिया और पूर्व मुखिया की मौजूदगी में जेसीबी के माध्यम से छठ घाट की साफ-सफाई कराकर घाट को व्रतियों के लिए तैयार किया गया। इस अवसर पर विक्रम भोगता, संजय, अघनु रजक, दीपक, हरिदास, विजय करमाली, लालजी सोरेन, सुनील कुमार महतो, मनीषा देवी, सोनी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।