प्रत्येक घर में 22 जनवरी को राम ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएं राजेश तिवारी

भिण्ड के प्रत्येक मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा : रामप्रकाश तिवारी
News

2024-01-12 14:30:16

भिण्ड। राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के ग्वालियर, भोपाल एवं चंबल संभाग के सह प्रभारी राजेश तिवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला भिण्ड कार्यालय पहुंचे। यहां पर श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के जिला संयोजक राम प्रकाश तिवारी जिला महामंत्री मनोज अनंत उपस्थित थे।

श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति की बैठक में संभागीय प्रभारी पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी को जिले के प्रत्येक घर में श्रीराम ज्योति जलायी जायेगी। साथ ही दीप उत्सव और मंदिरों में भजन, कीर्तन के साथ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा जायेगा। तत्पश्चात प्रसादी एवं भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। तिवारी ने बताया कि 14 से 22 जनवरी तक सभी मठ, मंदिर, तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। साथ ही मेरा मंदिर ही मेरी अयोध्या है, इसी भाव से हम सभी कार्यकर्ता कार्य में जुट जाएं।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनों के माध्यम से, हर गांव, मोहल्ले से राम भक्तों को अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन कराने के लिए भेजा जायेगा। साथ ही प्रत्येक नगर एवं ग्रामीण मंडल में सूची रजिस्ट्रेशन का काम किया जाएगा। श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के प्रदेश सहसंयोजक एवं संभागीय प्रभारी राजेश तिवारी ने कहा कि दुनिया में 22 जनवरी 2024 को एक नया इतिहास बनने वाला है। अयोध्या में 500 सालों से ज्यादा समय के इतंजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लाखों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी की उपस्थिति में रामलला विराजमान होंगे।

भोपाल के प्रत्येक बूथ स्तर पर मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर के मंदिरों में 22 जनवरी को आयोजन किए जाएंगे और उस दिन दिवाली मनाई जाएगी। ने कहा कि नमो एप को प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक डाउनलोड किया जाना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक नमो एप का प्रचार प्रसार हो सके। इसके साथ ही प्रत्येक मंडल में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी पहुंचकर कार्यकर्ताओं से नमो एप डाउनलोड करवा रहे है। ने कहा कि राम मंदिर राम मंदिर दर्शन अभियान समिति गांव गांव की चौपाल में जाकर लोगों को दिवाली बनाने के लिए जागृत करें मर्यादा भागवत भगवान परसोत्तम श्री राम हम सबके आस्था के प्रतीक हैं और वह हमारे आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि हम सब भगवान राम के प्रति लोगों को जागरूक बनाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंच कर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें।

श्री राम मंदिर दर्शन अभियान समिति के जिला संयोजक रामप्रकाश तिवारी ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हम सबके आस्था के प्रतीक है जो जिस कार्यकर्ता को इस अभियान के मध्य जिम्मेदारी दी जाए जिले के सभी 26 मंडलों के प्रत्येक 1471 बूथ केदो पर इस कार्यक्रम को जन अभियान में बदलकर भगवान श्री राम के प्रति जागृति एवं हिंदुत्व की विचारधारा को जैन-जन्म स्थापित करना है। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिवारी द्वारा भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं मलाड पर किया गया आभार व्यक्त सुभाष मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे, शिवराज सिंह यादव, उपेंद्र शर्मा उपेंद्र राजौरिया अनिल सिंह कुशवाह बजरंग सिंह भदौरिया महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आभा जैन जिला मंत्री सुरेश छरी भाजपा जिला मंत्री रश्मि खटीक जिला मंत्री पिंकी शर्मा गुड्डी राजावत, अनिल शर्मा एडवोकेट, मंडल अध्यक्षों में राजवीर सिंह गुर्जर अमित जैन शेर पचौरी अवधेश सिंह बघेल जेल सिंह नरवरिया, उमाशंकर तिवारी कप्तान सिंह कौरव डॉ पहलाद शर्मा सुनील बाल्मिक मोनू नरवरिया रोहित शाक्य शेखर खटीक कालीचरण शाक्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion