2024-01-29 16:01:29
कौशाम्बी। करारी कोतवाली के एक गांव में करीब दस दिनों से एक मनचला युवक एक विवाहिता को बंदूक के दम पर अपने साथ रखने की धमकी दे रहा था। आशिक मिजाज युवक विवाहिता के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करता था और पीड़िता को डरा धमका कर उसके साथ रंगरेलियां मनाने के लिए दबाव बना रहा था। विवाहिता ने यह बात अपने देवर से बताया तो भन्नाए आरोपी युवक ने उसके देवर को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु की। करारी इलाके की एक विवाहिता का पति रोजी रोटी के लिए प्रदेश में रहता है।
पीड़िता ने बताया कि थाना सराय अकिल क्षेत्र के घोसिया गांव का छोटू उर्फ सरफराज जोकि अमीनपुर संवरो चौराहा पर सैलून का काम करता है। छोटू ने किसी तरफ विवाहिता का फोन नंबर हासिल कर लिया। करीब दस दिनों से आरोपी युवक विवाहिता के मोबाइल पर फोन कर के अश्लील बातें करता था। आरोप है कि विवाहिता के विरोध पर उसे बंदूक के दम पर अपने साथ रहने की धमकी दिया है।बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी विवाहिता ने यह बात परिजनों से बताई तो आरोपी युवक उसके देवर को छः दिन पूर्व मंगलवार को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए आरोपी की तलाश कर रही है।