3 जनवरी के धरने को सफल बनाने का आह्वान

आज बुधवार के दिन बुढ़ाना कस्बे में स्थित सलेक चंद कश्यप के आवास पर कश्यप समाज के लोगों की एक आवश्यक
News

2023-12-13 16:25:35

(गुलफ्शा कुरैशी/मुजफ्फरनगर/यूपी)

बुढ़ाना। आज बुधवार के दिन बुढ़ाना कस्बे में स्थित सलेक चंद कश्यप के आवास पर कश्यप समाज के लोगों की एक आवश्यक मीटिंग का सफल आयोजन‌ किया गया। जिसमें सभी के द्वारा सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 03 जनवरी दिन बुधवार सन 2024 को कश्यप समाज को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाने के लिए महर्षि कश्यप एकता संगठन के तत्वाधान में बुढ़ाना तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें सभी से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने और अभी से ही डोर टू डोर जन संपर्क करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान यहां पर संगठन को भी मजबूत करने पर बल दिया गया। इस दौरान यहां पर हुई मीटिंग में मुख्य रुप से महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सुशील कश्यप, आदेश कश्यप, शाम कश्यप, ऋषिपाल कश्यप, रोशन लाल कश्यप, डॉक्टर जय भगवान कश्यप, कृष्णपाल कश्यप, सीताराम कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, डॉक्टर सुनील कश्यप, ओमपाल कश्यप और कुलदीप कश्यप आदि दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion