प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है नरेंद्र सिंह कुशवाह

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने 9 सितंबर को आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत एवं सभा लिए वार्ड क्रमांक 35 में जनसभा के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं को किया आवाहन
News

2023-09-04 16:47:11

भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर युवाओं महिलाओं एवं किसानों को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का शहर में एक प्रवेश होगा और विशाल आम सभा रात्रि 8:00 बजे खंड रोड अहिंसा चौक पर होगी हम सब वार्ड वासी एकत्रित होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने हेतु जन आशीर्वाद यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत और आमसभा में शामिल होकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें। उपरोक्त उद्गार उन्होंने शहर के वार्ड क्रमांक 35 जोशी नगर में आयोजित विशाल नुक्कड़ सभा के माध्यम से मोहल्ला वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

पूर्व विधायक कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को सशक्तिकरण मजबूती के लिए लाडली बहन योजना लाड़ली लक्ष्मी बहन योजना मुख्यमंत्री विभाग कन्यादान योजना को प्रारंभ कर एक नई मिसाल काम की है आज भाजपा सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राही विकास की दिशा से जुड़े हुए हैं हमारी सरकार में विकास की ही बात होती है उन्होंने कहा कि मैं अपने विधायक कल में ग्रामीण और शहरी आंचल में विकास कार्यों को आगे बढ़ने का काम किया। उन्होंने कहा शहर के विकास के लिए हमने अनेकों योजनाओं को धरातल पर उतरने का कार्य किया था लेकिन आज योजनाएं जनता तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है इसके लिए हमें और आपको विचार करना चाहिए। मैंने विधायक नहीं जनसेवक के रूप में विकास को आगे बढ़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज संपूर्ण देश आत्मनिर्भर और विश्व गुरु की ओर स्थापित हो रहा है जो विरोधी दल एकत्रित हो रहे हैं उनके पास कोई नीति नहीं है कोई विकास का विजन नहीं है मात्र राष्ट्र को तोड़ने की बात करते हैं कांग्रेस बसपा सपा यह दल के परिवारवाद और राजनीति पर आधारित है लेकिन हमने तय किया है कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है जो सबको साथ लेकर इस पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के अंतोदय की विचारधारा से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में युवक संगठित होकर अपने-अपने बूथ केंद्रों पर मजबूती के साथ जुटे रहे। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई भी व्यक्ति आय हो जिस व्यक्ति ने अपना भाव मुझे जागृत किया मैंने उसको तत्काल समस्या का समाधान निकालकर बिजली एवं जनता की समस्या का समाधान किया है। उन्होंने कहा 2008 में दिग्विजय सिंह कि कांग्रेस सरकार में बिजली का अंबार था और मैं जनता के साथ संघर्ष किया और आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस की सरकार को झुका दिया लेकिन आप सभी के जन सहयोग से यह आंदोलन मेरा सफल रहा और आज प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भाजपा की सरकार है उन्होंने हर गरीब मजदूर किसानों और युवाओं को 24 घंटे बिजली देने का काम किया है यह हमारी सरकार विकासशील सरकार है।

पूर्व विधायक कुशवाह का वार्ड क्रमांक 35 जोशी नगर में युवाओं ने गर्भ जोशीली के साथ उनका बड़ी माला पहनकर स्वागत किया और लोगों ने अपने घरों से पुष्प बरसा भी की और उन्होंने कहा की वहीं इस राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ और झूठ कपट की राजनीति की। सभा का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ का शंख बजा कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह भाजपा मंडल पूर्व महामंत्री अशोक यादव ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय पार्षद दीपक शर्मा विश्राम सिंह यादव अभिषेक सिंह भदौरिया, राजेंद्र सिंह यादव, दशरथ सिंह यादव, विकास चौहान, केदार शर्मा लाखन सिंह यादव अशोक पाराशर उदयवीर यादव आनंद यादव,आदि युवक भारी संख्या में शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion