बूथ जीत तो चुनाव जीता यही संकल्प लेकर कार्यकर्ता भाजपा को प्रचंड जीत दिलाईविमला सोलंकी

बुलंदशहर से पूर्व विधायक विमला सोलंकी ने शहीद चंद्रशेखर शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर संघात्मक समीक्षा की
News

2023-10-22 16:59:17

भिण्ड। संगठन ही हम सब कार्यकर्ताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ है जिनके परिश्रम से पराकाष्ठा और ईमानदारी के कारण चुनाव जीता जाता है भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्र दिया की *बूथ जीत तो चुनाव जीता*इस भाव से कार्यकर्ता काम करेंगे तो निश्चित ही संगठन की विचारधारा और लक्ष्य को आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी दिल सकेंगे। यह उद्गार उत्तर प्रदेश बुलंदशहर से भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक एवं भिंड विधानसभा प्रभारी श्रीमती विमला सोलंकी ने शहर के उमंग वाटिका में शहीद चंद्रशेखर आजाद शक्ति क्रमांक 3 की बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

पूर्व विधायक श्रीमती सोलंकी ने कहा कि की कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने के लिए व्यक्ति नहीं विचार भाव से काम करेंगे हम सब संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता है इसके पहले हमें अपने शक्ति केदो के प्रत्येक बूथ की स्थानीय समिति को मजबूत करना है जिसमें काम करने वाले कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए उन्होंने कहा कि सनी समिति गठित नहीं है चुनाव से पहले हम अपने बूथ पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं का समावेश करते हुए बूथों समितियां का गठन करें। पूर्व विधायक सोलंकी ने कहा की चुनाव जीतने का मुख्य आधार हमारा सेतु बूथ केंद्र है हम सब कार्यकर्ता चुनाव भी अभियान में लग जाएं।

भिण्ड विधानसभा संयोजक वरिष्ठ अभिभाषक के अमृतपाल सिंह बघेल ने कहा कि की बूथ मजबूती के लिए शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं की बहुत बड़ी भूमिका है मतदान से पहले हम अपने बूथ पर सर्व समाज को साथ लेकर संगठत्मक कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कम करें हमारा प्रत्याशी कमल का फूल है यही कार्यकर्ताओं के लिए संकल्प है और पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर विकास को आगे ले जाएं।

पूर्व विधायक एवं प्रभारी विमल सोलंकी ने सुभाष मंडल वानखंडेश्वर मंडल महाराणा प्रताप मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र के बूथ के संगठनत्मक समीक्षा की चुनाव भी मेंटेनेंस पर कहां कि अपने-अपने बूथ केंद्र पर पन्ना प्रमुख बूथ अध्यक्ष और भूत की समिति को यह मजबूत कर‌ पार्टी को विजय श्री दिलाए। उन्होंने वार्ड क्रमांक 7,8,9,के कार्यकर्ताओं से भी विस्तार से चर्चा की। संचालन सुभाष मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू एवं आभार व्यक्त ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष शिव किशोर सिंह राजावत सनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राजौरिया, वरिष्ठ अभिभाषक एडवोकेट रविंद्र सिंह नरवरिया जिला मंत्री पिंकी शर्मा, जिला मंत्री डॉ तरुण शर्मा, मंच पर मौजूद थे। बैठक में जिला कार्य समिति के सदस्य सिद्धार्थ जैन उमरी मंडल के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर, श्रीमती बेबी राठौर, महामंत्री सत्येंद्र सिंह राजावत योगेश दीक्षित पंडित श्याम किशोर दीक्षित धर्मेंद्र सोनी कामता प्रसाद कुशवाहा, उपेंद्र सिंह भदौरिया,पूर्व पार्षद सुनील तोमर विकास पुरोहित महेंद्र सिंह कुशवाहा सरज्जन सिंह नरवरिया, आदि कार्यकर्ता प्रमुख संख्या में शामिल थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion