बुंदेलखंड जन मोर्चा सामाजिक संगठन का हुआ गठन

तुलसीनगर में बुंदेलखंड जन मोर्चा सामाजिक संगठन के सदस्यों ने एक बैठक
News

2023-12-18 13:48:05

(बांदा)। तुलसीनगर में बुंदेलखंड जन मोर्चा सामाजिक संगठन के सदस्यों ने एक बैठक आहूत की वहीं बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से यशवंत सिंह राणा को जन मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा,स्वास्थ्य और पर्यावरण है। जिसमें बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश का सबसे पिछडा क्षेत्र माना जाता है। जहां शिक्षा की लचर व्यवस्था है , अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था के कारण साल में लाखो लोग दम तोड देते है। वहीं सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवाई नही मिल पाती हैं। पर्यावरण की द्रष्टि से अवैध खनन बुंदेलखंड में सबसे बडा अभिशाप बना हुआ है। अवैध खनन के कारण किसानों को सूखा की मार झेलनी पड़ती है।

वहीं सभी पदाधिकारियों की संस्तुति में जावेद खान एड को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरिमर्दन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, विक्रम नामदेव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, श्वेतराज गौतम को राष्ट्रीय प्रवक्ता, बाबूराम गौतम को राष्ट्रीय सचिव, कुलदीप राणा को राष्ट्रीय सचिव, अविनाश खंगार को राष्ट्रीय सचिव, राकेश सिंह को राष्ट्रीय सचिव, फूलचंद्र को राष्ट्रीय सचिव, दयाशंकर द्विवेदी को राष्ट्रीय सचिव, मुकेश बाल्मीकि को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया!

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion