बैडमिंटन प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर पुलिस के जांबाज पुलिसकर्मियों ने जीते छः पदक

मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर पुलिस के पुलिसकर्मियों
News

2023-12-13 16:05:02

ग्रेटर नोएडा संवाददाता,मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गौतमबुद्धनगर पुलिस के पुलिसकर्मियों ने छः पदक जीकर मेरठ जोन और गौतमबुद्धनगर पुलिस का नाम रोशन कर दिया। गौतमबुद्धनगर पुलिस विभाग के चारों खिलाड़ियों ने 9 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2023 तक मुरादाबाद में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमें सब इंस्पेक्टर वरूण पँवार ने तीन मेडल, सब इंस्पेक्टर अशोक त्यागी दो मेडल, अखिलेश ने दो मेडल, गगन कुमार पासवान ने एक मेडल प्राप्त कर मेरठ जोन और जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस का नाम रोशन कर दिया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion