रेप करने वाले डिलेवरी बाॅय को बिसरख पुलिस ने मुठभेड़ के उपरांत किया गिरफ्तार

थाना बिसरख के एसआई भरत सिंह, महिला एसआई आस्था ने अपने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर
News

2023-10-30 12:34:14

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख के एसआई भरत सिंह, महिला एसआई आस्था ने अपने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर रेप के आरोपी अभियुक्त सुमित पुत्र शेरसिंह निवासी ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को खैरपुर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके उपरांत सैक्टर 3 मे पहुँचने पर उपरोक्त अभियुक्त एसआई भरत सिंह का सरकारी पिस्टल छीनकर भाग गया। जिसके सम्बन्ध मे तत्काल बिसरख पुलिस टीम व स्वाट टीम के द्वारा सैक्टर 3 व आसपास के क्षेत्र मे काम्बिंग की गयी। काम्बिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये गये जिसमे आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायरिंग के दौरान अभियुक्त को पैर मे गोली लग गयी।जिसको पुलिस द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त से छीनी हुई

सरकारी पिस्टल मौके से बरामद कर ली।गौरतलब है कि अभियुक्त सुमित के द्वारा 27 अक्टूबर 2023 को सुपरटैक ईकोविलेज 1 के फ्लैट मे एक महिला को सामान डिलीवरी करने के लिए गया था। जहाॅ उसके द्वारा महिला को फ्लैट मे अकेला पाकर जबरदस्ती घुसकर मारपीट कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध मे वादिया की लिखित तहरीर पर थाना बिसरख पर मुकदमा अपराध संख्या 884/2023 धारा 376, 511, 323,452, 506 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया था।अभियुक्त का बडा भाई मनोज थाना बादलपुर से हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त भी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व मे भी अवैध शराब को बेचने मे जेल जा चुका है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion