2023-07-25 15:16:59
दिल्ली में बाढ़ के हालत और दिल्ली की समस्याओं को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ पार्टी ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं |इस वजह दे वहा की हालत बिगड़ती दिख रही है | बेकाबू भाजपा कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने से पहले सचदेवा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि प्रशासनिक अराजकता के कारण दिल्ली का विकास कार्य ठप है। मुख्यमंत्री को अब अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ देना चाहिए। भाजपा दिल्ली में बाढ़ के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। साथ ही सरकार पर दिल्ली के विकास योजनाओं के लिए अपने हिस्से का फंड नहीं देने का आरोप लगा रही है। इसे लेकर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा है। प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होक्षा व दिनेष प्रताप सिंह सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।