2023-12-26 15:51:05
हजारीबाग कटकमदाग प्रखण्ड के कटकमदाग आदर्श उच्च विधालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के कर्यकर्ता कटकमदाग मंडल के अध्यक्ष कविंद्र यादव के अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के 99वां जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रध्दा सुमन श्रदांजलि अर्पित किया । वही लोगों ने उनके विचारधारा पर सदैव चलने पर विचार किया गया।साथ ही समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया एवं मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर भी समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया।
इस मौके पर उपस्थित कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू भाजपा क दाग ,मंडल अध्यक्ष कविन्द्र यादव कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव हुलास प्रसाद कुशवाहा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तुलसी प्रसाद कुशवाहा,युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय गिरी,भाजयुमो जिला महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता,युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष राजू साव, ,मीडिया प्रभारी राजेंद्र ठाकुर,सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद आदि उपस्थित थे।