भाग्यश्री पर भी छाया गीतकार डॉ.अवनीश राही के गीतों का जादू

फिल्म मैंने प्यार किया की सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर इस कदर छाया गीतकार डॉ.अवनीश राही के गीतों का जादू कि वह इस बार का राष्ट्रीय पुरस्कार ष्साहित्य शिरोमणी शब्द सम्मान -2025ष् स्वयं अपने हाथों से अलीगढ के वरिष्ठ साहित्यकार भारत विभूषण डॉ.अवनीश राही को प्रदान करेंगी।
News

2025-01-14 14:30:33

अलीगढ़। फिल्म मैंने प्यार किया की सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर इस कदर छाया गीतकार डॉ.अवनीश राही के गीतों का जादू कि वह इस बार का राष्ट्रीय पुरस्कार ष्साहित्य शिरोमणी शब्द सम्मान -2025ष् स्वयं अपने हाथों से अलीगढ के वरिष्ठ साहित्यकार भारत विभूषण डॉ.अवनीश राही को प्रदान करेंगी। इसी सप्ताह दिल्ली से राष्ट्रीय पुरस्कार ष्गीत गंधर्व साहित्य सम्मान-2025ष् लेकर लौटे गीतकार डॉ.अवनीश राही ने बताया कि ष्फेव फेयर्स इन्टरनेशनल ऑर्गनाइजेशन एण्ड थ्री फिंगर्स एंटरटेनमेंट लिमिटेड मुंबईष् के संयुक्त तत्वावधान में ष्विश्व हिन्दी दिवसष् के साहित्यिक पखवाड़े में 18 जनवरी को नई दिल्ली स्थित ईराॅस पांच सितारा होटल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश की विविध प्रतिभा सम्पन्न शख्सियतें शिरकत करेंगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion