भाकियू अराजनैतिक ने मनाया टिकैत जन्मोत्सव

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कस्बे की मास्टर कालोनी में स्थित
News

2023-10-07 15:48:21

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना से नसीम कुरैशी की रिपोर्ट

बुढाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कस्बे की मास्टर कालोनी में स्थित भाकियू अराजनैतिक के नगर कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 88वां जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम और हर्सोल्लास के साथ मनाया। यहां पर भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष पहलवान सुधीर पंवार ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बारे में बताया कि उन्होंने समय समय पर देश के किसानों के लिए बड़ी बड़ी लंबी लड़ाईयां लडी और उनको उनका खोया हक दिलाने के लिए जहां जेल भी गये वहां लाठियां भी खाई। वे हमेशा से ही किसानों के लिए संघर्षरत रहे और उनको न्याय दिलाया। इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद कर उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की बात कही। इस दौरान यहां पर मुख्य रूप से मांगेराम पंवार, रणवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण पंवार, सतीश फौजी, आदित्य बालियान, सुलेदीन चौधरी, यासीन राजपूत, अशोक दताना, विनोद बडकता, संजय आर्य, ठाकुर अक्षय, विरेंद्र मलिक, मंजूर राणा, यामीन परासौली, नगर अध्यक्ष सूबेदार मुकेश भार्गव, हरिओम नगवा और मनोज महलजना सहित अन्य कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion