भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आज अटेर के ग्राम पंचायत पर एवं भिण्ड में आज आएगी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर श्रीमंतज्योतिरादित्य सिंधिया, गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा यात्रा में होंगे शामिल जनसभा को करेंगे संबोधित
News

2023-09-09 16:40:00

भिण्ड। आगामी मिशन 2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा उमंग और उत्साह को जनता और कार्यकर्ताओं में जागृत करने एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के 20 वर्षों का विकास रिकॉर्ड कार्ड लेकर जनता के बीच जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। यह यात्रा 9 सितंबर को जिले की सीमा बुधारा पुल से प्रवेश करेगी जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सभी कार्यकर्ता वहां पहुंचकर यात्रा की अगवानी करते हुए स्वागत करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने भाजपा मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि की जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत में सभी केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थी हितग्राहियों जनता एवं कार्यकर्ताओं में बाहरी उत्साह दिखाई दे रहा है हर जगह यात्रा के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक तैयारियां प्रारंभ करते हुए अंतिम रूम दे दिया गया है सभी कार्यकर्ता जनसंपर्क में लगकर जनता को और हितग्राहियों को स्वागत के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस यात्रा में बुधारा पुल से ही जनता का अभिवादन करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णु दत्त शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक भारत सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय उड़ान मंत्री श्रीमद् ज्योतिरादित्य सिंधिया गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणी योजनाओं को बताएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष नरवरिया ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा 9 सितंबर को शाम 5:00 बजे बुधारा पुल, 5:30 बजे गोरमी, 6:45 बजे प्रतापपुर, शाम 7:00 बजे ग्राम पंचायत पारा मैं जनसभा को संबोधित किया जाएगा, 8:15 बजे भिण्ड मैं प्रवेश करेगी जहां 8:30 बजे अहिंसा चौक खंड रोड पर जनसभा को वरिष्ठ नजन संबोधित करेंगे। निर्धारित स्थान पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।

जन आशीर्वाद यात्रा की स्वागत की अपील करने वालों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, चुनाव प्रबंधन समिति के जिला संयोजक केशव सिंह भदौरिया, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री ओ पी एस सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉक्टर भागीरथ प्रसाद पूर्व सांसद अशोक अर्गल विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू,प्रदेश कार्य समिति सदस्यों में अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, पूर्व विधायक रसाल सिंह पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया, पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत पूर्व विधायक राकेश शुक्ला पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत पूर्व विधायक श्री राम जाटव, मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाह ,

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह जादौन जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया निगम मंडल अध्यक्ष रणवीर जाटव, प्रदेश कर समिति सदस्यों में वीरेंद्र सिंह राणा डॉक्टर रमेश दुबे संजीव कांकार, अमित शर्मा गुड्डू रमेश महंत अशोक चौधरी कृष्ण कांत तोमर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट विधानसभा संयोजकों में मायाराम शर्मा एडवोकेट अमृतपाल सिंह बघेल एडवोकेट नवल किशोर मिश्रा शैलेंद्र पालीवाल, रामबाबू उपाध्याय, मोर्चा अध्यक्षों में विजय दैपुरिया, किसान मोर्चा, आभा जैन महिला मोर्चा, विक्रम सिंह कुशवाहा एडवोकेट भारतीय जनता युवा मोर्चा, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अशफाक खान अल्पसंख्यक मोर्चा, पिंकी सागर अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्षों में राजकुमारी जैन, सुधा राठोर, अनिल सिंह कुशवाह, नरेंद्र सिंह तोमर दादा, चंद्र सिंह तोमर, सत्येंद्र सिंह भदौरिया कमल कमल शर्मा जिला महामंत्रियों में धीर भदौरिया, धर्म सिंह भार्गव मनोज शास्त्री जिले के सभी प्रकोष्ठों एवं मंडल अध्यक्ष मैं जन आशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत की अपील की है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion