भाजपाईयों को चुनाव के लिए नई वोट बनवाने के लिए कहा गया

जनपद के कस्बा बुढाना में युवा भाजपा नेता मोनू मलिक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी बुढ़ाना मंडल की एक आवश्यक बैठक
News

2023-10-21 18:50:06

(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी/रिपोर्टर)

मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा बुढाना में युवा भाजपा नेता मोनू मलिक के आवास पर भारतीय जनता पार्टी बुढ़ाना मंडल की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने बुढाना मंडल की समस्त इकाइयों, सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, बीएलओ द्वितीय और शक्ति केंद्र के समस्त प्रभारियों को विशेष दिशा निर्देश देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए अधिक से अधिक मतदान करने को कहा गया और नई वोट बनवाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाताओं को जोड़ने की अपील भी की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व बुढाना मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगेराम, बुढाना भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा उकावली, बुढाना नगर पंचायत के पूर्व सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा के बूथ अध्यक्ष सचिन पाल, भाजपा नेता राकेश पाल, सूरज गिरी, अप्पू जैन भाजपा मंडल महामंत्री, विनोद गर्ग, सुभाष चंद्र प्रजापति मंडल संयोजक और रविंद्र कुमार बुढाना मंडल उपाध्यक्ष सहित भाजपा के अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली। इस दौरान सभी को इसके लिए विशेष जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion