2023-11-24 13:57:53
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य विधान परिषद, प्रदेश महामंत्री कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता के प्रथम बार जनपद आगमन होने पर कस्बा कुरारा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक एवं सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की अगवाई में पुष्प मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान के बाद प्रदेश महामंत्री वर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील पाठक के आवास में पहुंचकर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस स्वागत सम्मान कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला कार्यालय में वोटर चेतना महा अभियान कार्यशाला में मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता के द्वारा बैठक की गई।
बैठक में कहा गया की वोटर चेतना महाभियान में नए मतदाता जो 18 साल के हो चुके है उन सभी के नाम मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम करें ताकि आगामी लोकसभा के चुनाव में कोई मतदाता अपना वोट करने से वंचित न रहे। इस कार्यशाला की बैठक में राठ विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान,क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गणेश यादव,जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास, रामदेव सिंह,जगदीश प्रसाद व्यास, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल, कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष आशा रानी कबीर,मीना यादव,सुमेरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे, दीपक सिंह, कालका प्रसाद,
इत्यादि लोग उपस्थित रहे।