भाजपा महिला मोर्चा नोएडा महानगर में आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित

नोएडा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी
News

2023-09-15 12:11:05

नोएडा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश आदरणीया वर्षा कौशिक जी के मार्ग दर्शन में आज नोएडा महानगर मे आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर बैठक एवं मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता जी,क्षेत्रीय सदस्य कादम्बरी जी, हापुड़ की जिला अध्यक्षा पायल गुप्ता जी, गाजियाबाद महानगर अध्यक्षा पूनम कौशिक जी, बुलंदशहर जिला अध्यक्षा शशि शर्मा जी, गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष रजनी तोमर जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

इस कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीमती वर्ष कौशिक जी ने 2024 को मद्देनजर रखते हुए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने में मिडिया और सोशल मीडिया की भूमिका क्या होगी से सभी को अवगत कराया,साथ ही आने वाले कार्यक्रमो को ज़मीनी स्तर तक कैसे पहुंचाना है इस विषय पर विस्तार से सभी को जानकारी दी। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश में नोएडा महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी जी की टीम की उन्होंने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में भाजपा, नोएडा महानगर महिला मोर्चा महामंत्री मधु मेहरा एवम् शिवानी शरद के साथ ममता तिवारी, रेनू बाला शर्मा, शारदा सिंघल,मंजू शर्मा, शारदा पुष्प, नीलम गुप्ता, मिडिया प्रभारी नीता वाजपेई की गरिमामई उपस्थिति रही।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion