भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यकारिणी की हुई बैठक

जनपद के कस्बा बुढाना में हिंडन नदी पुलपार स्थित मदनलाल हॉस्पिटल में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल बुढाना
News

2023-10-21 18:18:04

(यूपी/मुजफ्फरनगर/गुलफ्शा कुरैशी)

मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा बुढाना में हिंडन नदी पुलपार स्थित मदनलाल हॉस्पिटल में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा मंडल बुढाना कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्या रेणू जोगी ने की। सभा में भारतीय जनता पार्टी के महिलाओं के लिए किए गए सभी कार्यों पर जोरदार तरीके से चर्चा की गई। सभा में रेणू जोगी ने कहा कि बीजेपी संगठन में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब उनको 33 फ़ीसदी पदों पर मौक़ा दिया जाएगा। यहां उन्होंने सबसे ये भी आह्वान किया कि वे डोर टू डोर सब महिलाओं के बीच जाएं और उनको इस बात को बताएं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से अब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी तो महिला सशक्तिकरण भी होगा। यहां महिलाओं ने देश के पीएम मोदी को महिलाओं को विगत दिनों 33 प्रतिशत दिए गए आरक्षण को लेकर एक धन्यवाद रैली भी निकाली। जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला प्रभारी नीलू यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, जिला मंत्री अंजना शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल बुढाना की अध्यक्षा नीलू शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री डॉक्टर सूची कश्यप, शशि, रीना, संजू, सुषमा आदि महिलाएं मौजूद रही।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion