2023-12-25 15:27:43
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को पूरे जिले में सुशासन दिवस के रूप में मनाई। प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम जिले के 26 मंडलों के 1471 बूथ केंद्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें प्रणाम किया। विधानसभा क्षेत्र गोहद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने अटल जी की प्रतिभा पर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण भी किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लोकसभा सांसद श्रीमती संध्या राय ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित विशाल गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई साधारण के परिवार में जन्मे जिन्होंने भारतीय राजनीति में विदेश तक भारत का नाम रोशन किया और भारत की सुरक्षा के लिए उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर राष्ट्र को मजबूत किया और उन्होंने गरीब मजदूर किसानों और गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं को संचालित करते हुए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना के माध्यम से गांव-गांव को विकास के मुख्य धारा से जोड़ा उनका व्यक्तित्व और कर्तव्य आज भी भारत और विदेशों में एक स्वच्छ और ईमानदार राजनीतिक नेता के रूप में छवि को स्थापित किया है।उन्होंने कहा भिंड से भी अटल जी का एक पारिवारिक रिश्ता रहा और उनकी शिक्षा गर्ल्स विद्यालय में हुई। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि
हम सब कार्यकर्ता जैसे मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव में अपने बूथ को मजबूती प्रदान कर पार्टी को प्रचंड जीत दिलाई है इसी तरह 2024 में भी हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूत करने के लिए अपने-अपने बूथ पर सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूती करते हुए अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंच कर हम फिर चुनाव के मोड पर खड़े हो जाए। आज हम सब कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर संकल्प लेंगे अपना बुथ सबसे मजबूत यही भाव लेकर के कार्य करें।जिले के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धेय अटलजी का पुण्य स्मरण करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यो का स्मरण जनता के समक्ष रखें। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही गरीब एवं किसान कल्याण की योजनाओं, उपलब्धियों एवं सुशासन पर
लाभार्थियों से चर्चा की । जिला केन्द्रों पर अटलजी की कविताओं पर काव्यांजलि और कवि सम्मेलन पर केन्द्रित व्याख्यान मालाएं आयोजित की गई।
जिला अस्पताल में मरीज को किया गया फल वितरण-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद संध्या राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जिला अस्पताल पार्षद पहुंचे जहां सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया जिसमें ड्रामा सेंटर स्पेशल वार्ड महिला वार्ड पुरुष एवं महिला सर्जिकल वार्ड महिला प्रसूति बर्ड, मेडिकल बर्ड बर्ड, तथा अनाथालय, बाल आश्रम एवं निराश्रित भवन तथा अन्य स्थानों पर फल वितरण एवं वृक्षारोपण जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा कार्यालय पर सांसद संध्या राय ने वरिष्ठ नेताओं एवं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किया वृक्षारोपण-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद संध्या राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण को मजबूती के लिए लोगों को जागृत किया और कहा कि वृक्षारोपण ही हमारा एक महत्वपूर्ण अंग है हम हर घर आंगन एवं स्कूल एवं अन्य धार्मिक स्थान पर वृक्षारोपण कर अटल जी को सच्ची से श्रद्धांजलि अर्पित करें।
सुशासन दिवस के रूप में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के मुख्य अतिथि में मनाई टच स्टोन पब्लिक स्कूल नगर पालिका प्रांगण गोहद में मनाई गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा अटल जी का संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी और और राष्ट्र के विकास गरीब मजदूर किसान को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा। जिन्होंने अपनी मधुर कविताएं के माध्यम से हम सबको नई दिशा दी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को और अंत्योदय की योजनाओं के साथ प्रधानमंत्री काल में राष्ट्र के विकास को सर्वव्यापी बनाने का काम किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विवेक जैन एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ता विशेष रूप से मौजूद थे रौन मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ पर गरीब बस्तियों में फल व बिस्किट वितरण किया।बजरंग सिंह राजावतअवधेश बघेल मंडल अध्यक्ष भाजपा रौन रिंकेश पुरोहित सोशल मीडिया प्रभारी भाजपा मंडल रौन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
गोरमी मंडल अध्यक्ष सुभाष स्थापक के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद अस्पताल में फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज अनंत एवं आभार व्यक्त कार्यक्रम के जिला यह प्रभारी सत्येंद्र सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कर समिति के सदस्य पूर्व विधायक शिव शंकर समाधिया पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ नेता केशव सिंह भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कांकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सिंह जैन, जिला कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भदौरिया, विधि प्रकोष्ठ के सह संयोजक आनंद बरुआ एडवोकेट, जिला उपाध्यक्षों में अनिल कटारे, उपेंद्र शर्मा उपेंद्र राजौरिया, जिला मंत्रियों में श्रीमती पिंकी शर्मा श्रीमती रश्मि खटीक, डॉ तरुण शर्मा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत मुकेश जैन मंडल अध्यक्ष अमित जैन शोभित अग्रवाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रिंस दुबे अजय त्यागी रोहित शाक्य शेखर खटीक मोनू नरवरिया सौरभ जैन दीपू सिंह राजावत डॉक्टर रामकुमार शाक्य, निलेश खटीक अजय त्यागी अमित चौधरी आदि कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद थे।