अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे शैलेंद्र बरुआ

मध्य प्रदेश पाठ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने अटल जी के जन्मदिन पर गोरमी अस्पताल में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ मरीजों को किया फल वितरण
News

2023-12-26 15:52:28

गोरमी। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर देश के गौरव भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के 99 बे जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गोरमी मंडल द्वारा 64 बूथ केंद्रों पर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया गोरमी नगर में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में मरीजों को फल वितरित किये गये। एवं अस्पताल परिसर में स्थित मंदिर प्रांगड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया कार्यकर्ताओं ने अटल जी के जन्मदिन को सुशासन एवं सेवा दिवस के रुप में मनाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा शैलेंद्र बरुआ उपस्थित थे।

विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री राजकुमार जैन मेहगांव मंडल अध्यक्ष गजेंद्र भदौरिया मौजूद थे अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ नेकहा कि अटल जी आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे उनके प्रधानमंत्री काल में देशभर में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत जिस प्रकार गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाया गया इससे आज ग्रामीण अंचल की अर्थव्यवस्था में सुधार हुआ है ।

भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे। जिन्होंने राजनीत में ईमानदारी जनकल्याण एवं आमजन की चिंता करने वाले राजनेता के रूप में कार्य किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा नगर के वार्ड नंबर 14 जैन मंदिर वाली गली में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय कुशवाह के आवास पर अटल जी का जन्मदिन मनाया गया।इस अबसर पर मुख्य अतिथि के रूप शैलेन्द्र बरुआ विशेष अतिथि के रूप में जिला मंत्री राजकुमार जैन मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक मौजूद थे सभी अतिथियों का स्वागत बूथ अध्यक्ष बल्लू पांडे ने किया। इसके अलावा इसके अलावा अलग-अलग पंचायतों में अलग-अलग बूथ केंद्रों पर बूथ अध्यक्ष एवं प्रभारी की उपस्थिति में अटल जी का जन्मदिन सेवा एवं स्वशासन दिवस के रूप में मनाया गया एबम सेवा कार्य किये गये।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार जगदीश सोनी विजय कुशवाह प्रेम प्रताप नरवरिया शिवराज यादव भान सिंह नरवरिया शिवराज परमार मोनू शर्मा मोनू परमार रणवीर परमार राहुल कटारे हरिओम शर्मा बल्लू पांडे बृज किशोर थापक अशोक नरवरिया रिंकु दिक्सित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion