2023-09-15 13:31:33
बिलासपुर। दो दिन की बारिश के बाद मौसम खुलते ही मकान, दीवार, छत, झप्पर आदि के गिरने का सिलसिला अभी थम नहीं पा रहा है। तीन दिन में 15 लोगों के मकान, मकानों की दीवारें, खपरैल छप्पर आदि गिरने से भारी नुकसान होने की जांच राजस्व कर्मियों द्वारा शुरू कर दी गई है। उप जिलाधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व कर्मियों को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही बारिश में हुए नुकसान का आकलन हो सकेगा। उसी आधार पर पीड़ितों को मदद दी जाएगी।