2023-10-08 13:40:15
(उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर/बुढाना/कहकशां फारुखी)
बुढ़ाना। आर्य समाज दयानन्दनगर बुढाना के वार्षिक उत्सव का शुभारंभ शनिवार के दिन यज्ञ और हवन द्वारा आयोजित करके किया गया। यज्ञ हवन के बाद आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में स्वामी सत्यवेश ने कहा कि हमारे समाज में कुरीतियां बढ़ती जा रही है। हमें समाज में फैली कुरीतियों पर विराम लगाना होगा। समाज में फैली कुरीतियां दूर नही हुई तो हमारा समाज उन्नति नही कर सकेगा। आचार्य शिवदत्त पाण्डेय ने कहा कि हमारे आहार व विचार शुद्ध होने चाहिए। हमें सात्विक भोजन करना चाहिए। आहार व विचारों की शुद्धता ही हमें बुराईयों से बचाती है।
हमें अपने आहार पर भी ध्यान रखना चाहिए। कलकत्ता से आए भजनों उपदेशक डॉक्टर कैलाश कर्मठ ने भजन के माध्यम से बताया कि प्राचीन समय की परंपराऐं बहुत अच्छी थी। प्रकृति के साथ कोई खिलवाड़ नही था। आज का युवक नशे में डूबता जा रहा है। जो समाज के लिए घातक है। इस मौके पर प्रवीण राणा, संजीव पंवार, डाक्टर चन्द्र पाल पंवार, राजेन्द्र, किरण पाल, कपिल आर्य, ब्रजपाल सहरावत और रविन्द्र आदि धर्मप्रेमी मौजूद रहे।