2023-09-22 16:35:25
मुजफ्फरनगर यूपी। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ भारत की बैठक उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना में स्थित डाक बंगले पर हुई। जिसमें राष्ट्रीय भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव करण शर्मा भी शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक राजपाल बालियान और विशिष्ट अतिथि बुढाना विद्युत विभाग के एक्सईएन अजय कुमार केम और रालोद नेता गज्जू पठान रहे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष देवकरण शर्मा के समक्ष नव नियुक्तियां भी हुई। जिसमें राष्ट्रीय भारत का जिलाध्यक्ष मोहन कुमार, तहसील अध्यक्ष रवि कुमार, नगर अध्यक्ष मंजूर हसन, शोकिंद्र ब्लाक सचिव, राजपाल तहसील सचिव, जयकरण ब्लाक अध्यक्ष, अरविंद सह ब्लाक अध्यक्ष, अशोक कुमार तहसील उपाध्यक्ष, कविता सैनी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, अमित कुमार बुढाना तहसील प्रभारी बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि संगठन क्षेत्र के लोगों की समस्यायों का हल संबंधित अधिकारियों से मिलकर कराएगा। यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्षा व यूपी कोषाध्यक्षा ठाकुर अनिता सिंह सोम, राष्ट्रीय महासचिव मोहन राजावत, निर्णायक बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव भोविंद्र कुमार ग्रेवाल, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सोम, उपभोक्ता एवं व्यापार खाद्य रसद के प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र कुडिया व शाहपुर उपाध्यक्ष अंकित संगल मौजूद रहे।