अखिल भारतीय सेवा संघ ने आश्रम में कीर्तन कर कम्बल बांटे

अखिल भारतीय सेवा संघ ने आजाद नगर स्थित महिलाओं एवं बच्चों के आश्रम में कीर्तन किया
News

2025-01-18 18:22:59

हिसार : अखिल भारतीय सेवा संघ ने आजाद नगर स्थित महिलाओं एवं बच्चों के आश्रम में कीर्तन किया और सहयोग रुप में वहां रहने वाले लोगों को गर्म कम्बल वितरित किए। संस्था के प्रधान सुमित मित्तल, सचिव संजीव राजपाल, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल और प्रांतीय सचिव संदीप भाटिया ने बताया कि संघ की ओर से आश्रम में पढऩे एवं रहने वाले बच्चों और महिलाओं के साथ कीर्तन के माध्यम से भजन गाकर खूब झूमे। भजन गायकों में सुमित मित्तल, शुभम, जितेश, भूमिका, सीमा, निखिल, अनिल बंसल और जतिन ने श्याम बाबा का गुणगान किया। कीर्तन के बाद गुड्डी देवी ने आश्रम में भंडारे का भी आयोजन किया। इस अवसर पर अनेक श्याम भक्त और संस्था के सदस्यों में राजेंद्र अग्रवाल, विष्णु गोयल, जोनी बंसल, विनोद वर्मा और नरेंद्र ढुल आदि भी उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion