2023-12-26 15:46:18
भिण्ड। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट में मेहगांव विधानसभा के विधायक राकेश शुक्ला के कैबिनेट मंत्री बनने की खबर जैसे ही भारतीय जनता पार्टी मंडल एवं नगर परिषद मेहगांव,नगर परिषद गोरमी के कार्यकर्ताओं को लगी सभी कार्यकर्ता गोरमी मेहगांव के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर डोल नगाड़ो के साथ मिष्ठान वितरण कर जमकर आतिशबाजी चलाई एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक जिला मंत्री राजकुमार जैन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रताप नरवरिया बरिष्ठ नेता जगदीश सोनी दलबीर सिंह तोमर शिवराज यादव मोनू शर्मा रिंकू दिक्षित दिनेश यादव सोनू यादव अजय नामदेव बल्लू पांडे विष्णु परमार राहुल यादव गांधी यादव मोहन खेरा डॉक्टर वेद प्रकाश शर्मा राहुल राजोरिया राजेश पंडित सोनू भदोरिया योगेंद्र शर्मा सोनू यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर शिवराज यादव राजेश मिश्रा राहुल राजोरिया राहुल यादव गोलू यादव सोनू यादव विष्णु परमार रिंकू दिक्षित दिनेश यादव प्रेम प्रताप नरवरिया मोनू शर्मा सोनू यादव सोबरन भदौरिया जीतू शिवहरे आदि लोग मौजूद रहे।