2024-01-05 16:05:23
कौशाम्बी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने प्रतिदिन की भांति गुरुवार की सुबह पुलिस कार्यालय,जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय पहुंचे अलग-अलग थानाक्षेत्रों के फरयादियों ने एएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं बताई। एएसपी ने समस्त फरियादियों की शिकायतों को एक-एक कर गंभीरता पूर्वक सुनी। तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण हेतु संबन्धित थाना व चौकी प्रभारियों को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिये।