2023-09-07 12:53:44
भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा चुनाव हम सबके कार्यकर्ताओं के मोड पर आ चुका है यह चुनौती है विकास और प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश में सरकार बनना जरूरी है गोहद विधानसभा क्षेत्र से लाल सिंह आर्य को पार्टी ने अपना कमाल का फूल देकर चुनाव भी महासमर में भेजा है सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ता हर मतदान केदो पर सत्ता और संगठन की ताकत को मजबूत करते हुए अपने-अपने बूथ को जीतने का संकल्प लेकर पार्टी को यह जताने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं। यह बात उन्होंने जिले के विधानसभा क्षेत्र गोहद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य के समर्थन में चुनावी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले चुनाव में मंदसौर जिले में आए थे जनता को झूठे वचन दिए थे कि हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे वीर और रोजगारों युवाओं को ₹4000 भत्ता लेकिन वह उन्होंने एक भी वचन पूरा नहीं किया 2018 के विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार उन्होंने सरकार कांग्रेस की बनाई थी उसी कमलनाथ ने जनता के साथ वादा खिलाफी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं महिलाओं गरीबों किसानों के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित करते हुए विकास की दिशा से जोड़ने का काम किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकास की दिशा से जुड़ रहा है उन्होंने कहा कि उन्होंने देश को अपनी राष्ट्रीय नीतियों से जोड़ने का काम किया है आज कुछ विरोधी दल एकत्रित हो रहे हैं उनके पास कोई नीति नहीं है मंत्र जनता को झूठ बोलना और उनको भ्रमित करना यह उनकी संस्कृति में आता है उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आराध्या डाल है हम केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें लाभ दिलाने का काम करें और हर बूथ को जिताकर गोहद से कांग्रेस को मुक्त कर भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराएं।
गोहद के विकास के लिए कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूती देते हुए भाजपा को जिताएं : संध्या राय
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद संध्या राय ने कहा की गोहद के विकास के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाएं हमारा चुनाव भी मेंटेनेंस मजबूत होना चाहिए गोहद के विकास के लिए जो वायदा उपचुनाव में किया गया था वह भाजपा ने पूरा किया है सैनिक विद्यालय मालनपुर को नगर परिषद एवं जनता की अन्य समस्याओं का समाधान भी उन्होंने किया है गोहद क्षेत्र में केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभ मिला हम उनसे तक भी संपर्क कर अपनी विचारधारा के साथ उन्हें पार्टी से जुड़े और अपने बूथ को मजबूती प्रदान करें।
जन आशीर्वाद यात्रा को सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्ता ऐतिहासिक सभा को प्रभावी बनाने के लिए जुड़ जाएं : देवेंद्र सिंह नरवरिया
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी उबर कर सामने आई है जो हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है मोबाइल नंबर के मिस कॉल के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक पार्टी की विचारधारा से उन्हें जोड़कर सदस्य बनाएं और चुनाव भी मेंटेनेंस हमारा हर बूथ पर मजबूत हो 51% वोट का संकल्प लेकर कार्यकर्ता चुनाव भी महा संपर्क में लग जाए। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर को गोहद में जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन हो रहा है सभी कार्यकर्ता ऐतिहासिक यात्रा का स्वागत करें और जनता और कार्यकर्ताओं को सभा में आमंत्रित करने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क के माध्यम से उन्हें स्वागत के लिए कहे साथ ही यात्रा में शासन की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के भी लोग यहां स्वागत के लिए अपने बैनर लगाकर अगवानी करें इसकी भी तैयारी कार्यकर्ता अपनी अहम जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित हमारी यात्रा सर्वव्यापी बनेगी
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गोहद विधानसभा के प्रत्याशी लाल सिंह आर्य ने कहा की गोहद के विकास में मैंने पिछली बार कोई कसर नहीं छोड़ी जो कांग्रेस की सरकारों में नहीं था
वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हुआ आपने मुझे विधायक नहीं जनसेवा के रूप में विधायक बनाया मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बना और गोहद क्षेत्र के विकास के लिए मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है और मिशन 2023 यह विधानसभा चुनाव में मैं आपसे वादा करता हूं जो कहूंगा वह आपके सामने पूरा करूंगा मैं जनता और देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि मैं सेवक बनाकर गोहद के विकास के लिए कार्य करूंगा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने हर कार्यकर्ता अपने को प्रत्याशीयों समझे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार दिन-रात जनता की सेवा कर रही है। कार्यालय चुनाव के उद्घाटन अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं मनचासों अतिथियों ने पूजा अर्चना कर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन चितौरा मंडल के अध्यक्ष रवि शर्मा ने किया आभार व्यक्त गोहद नगर अध्यक्ष विवेक जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक रामबाबू उपाध्याय, उपाध्यक्ष निहाल सिंह राणा, पार्टी के वरिष्ठ नेता गब्बर सिंह गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल सिंह तोमर, मालनपुर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र गौड़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह तोमर एडवोकेट महेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे।