, आप सांसद संजय सिंह और दिल्ली की मुख्यामंत्री आतिशी ने बीजेपी से कांग्रेस की सांठगांठ पैर लगाये आरोप ?

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की कार्रवाई से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। इसलिए आज दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सरकार और पार्टी का रुख स्पष्ट किया।
News

2024-12-26 14:08:35

नई दिल्ली : कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई। इससे नाराज आम आदमी पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पार्टी के सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट किया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस को इंडिया अलायंस से बाहर करना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने गठबंधन में शामिल अन्य दलों से बातचीत करने का फैसला लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया है कि कांग्रेस और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रण में कांग्रेस भाजपा की मदद कर ही है। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा कांग्रेस के उम्मीदवारों की फंडिंग भी कर रही है। कांग्रेस के उम्मीदवारों संदीप दीक्षित, फरहाद सूरी को भाजपा ने ही फंड दिया है। भाजपा और कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए हाथ मिलाया है। दिल्ली में कांग्रेस के नेता भाजपा की तरफ से काम कर रहे हैं और हर उस तरीके को अपना रहे हैं, जिससे चुनाव में भाजपा का फायदा होगा। अगर यह सब गलत है तो कांग्रेस अजय माकन पर कार्रवाई करे, क्योंकि उन्होंने ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के बयानों से साफ हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा से सांठ-गांठ कर ली है। कांग्रेस ने किसी भाजपा नेता के खिलाफ आवाज नहीं उठाई, लेकिन आप नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करवा रहे हैं। संजय सिंह ने कहा कि हम हरियाणा में चुनाव लड़ने गए, लेकिन हमने एक शब्द कांग्रेस पार्टी के खिलाफ, उनके नेता के खिलाफ नहीं बोला। आज कांग्रेस की लिस्ट देखकर लगता है कि भाजपा के दफ्तर से बनकर आ रही है। संदीप दीक्षित को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन चुनाव लड़ा रहा है‌? एंटी नेशनल बोलने का जो दुस्साहस अजय माकन ने किया है, 24 घंटों के अंदर एक्शन हो, नहीं तो हम इंडिया गठबमधन के घटक दलों से बात करेंगे कि कांग्रेस को इंडिया अलायंस से बाहर करें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion